रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: पड़ रही कड़ाके की ठंड में गरीब, बेसहारा, वृद्धों एवं जरूरतमंद परिवारों को ठण्ड से राहत दिलाने के लिए गत वर्षो की भांति कम्युनिटी एम्पॉवरमेंट लैब सक्षम शिवगढ़ टीम द्वारा किये गए अंशदान से मंगलवार को शिवगढ़ राज महल में स्थित कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब के सक्षम समागम हाल में शिवगढ़ क्षेत्र की 19 ग्राम सभाओं के लगभग 170 परिवारों को कम्बल वितरित किए गए। ये वही परिवार हैं जिन्हें कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब की टीम ने स्वयं प्रत्येक ग्रामसभाओं में जाकर गरीब, बेसहारा एवं वृद्धों को चिन्हित किया था। जो वास्तव में जरूरतमंद परिवार थे।
आपको बता दें कि, गरीब बेसहारा, वृद्धों एवं जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब टीम का यह अभियान 26 जनवरी 2020 तक निरंतर चलता रहेगा।
शिवगढ़ राजमहल में स्थित कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब सक्षम शिवगढ़ के सभागार में आयोजित कम्बल सहयोग समारोह में अतिथि के रुप में जन प्रतिनिधियों के कर कमलों से जरूरतमंद परिवारों को कम्बल प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के प्रतिनिधि के रूप में सत्येंद्र सिंह उर्फ शशि बाबू,संघ प्रधान अध्यक्ष विनोद सिंह, शेषपाल सिंह, कप्तान सिंह समाजसेवी भद्रपाल सिंह, विश्राम,विष्णु गोस्वामी,रामराज सिंह, कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब टीम से प्रमोद सिंह, अग्रिमा आरती साहू,अनु, अभिषेक सिंह, राजकुमार मौर्य, अनूप शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, अमित पटेल, जितेंद्र पटेल, दिलीप वर्मा, दुर्गा शरण, शिव मोहन सिंह,रीतू सिंह, विनीता मौर्या, बबीता सिंह सहित कम्युनिटी एंपावरमेंट लैब टीम मौजूद रही।

0 टिप्पणियाँ