दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति ने अपनी मां व बहनों के साथ मिलकर पत्नी को मार-पीट कर किया अधमरा मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गांव पूरे रानी मजरे चंदापुर में दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग पूरा न किए जाने पर एक पति ने अपनी मां और बहनों के साथ मिलकर विवाहिता की जमकर पिटाई कर दी, और उसे घर से बाहर निकाल दिया। विवाहिता पूरी रात घर के बाहर पड़ी रही, सूचना मिलने पर उसका पिता यहां पहुंचा, और पीड़िता को कोतवाली ले जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ता को इलाज के लिए सीएचसी महराजगज में भर्ती कराया गया है।

    आपको बता दें कि, मामला अयोध्या जनपद के राम जन्म भूमि थाना के मोहल्ले में रहने वाले सुरेश पाल की पुत्री नेहा पाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि, उसकी शादी महाराज गंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे रानी मजरे चंदापुर के रहने वाले राधेश्याम के लड़के वैभव पाल    के साथ लगभग तीन साल पहले हुई थी। शादी में उसके पिता ने सामर्थ के अनुसार दहेज दे दिया था, और एक मोटरसाइकिल भी दी थी। इसके बाद वैभव और उसकी मां चंद्रकला तथा नंनद, विनीता और प्रीती दहेज कम मिलने की बात कह कर उलाहना देते थे, तथा मारपीट किया करते थे। 

   पीड़ित पक्ष का आरोप है कि, कुछ दिनों पहले पति वैभव ने दहेज में bullet मोटरसाइकिल खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपए की नगदी मांग रख दी। मांग पूरी न होने पर बीती  31तारीख की रात चारों ने मिलकर नेहा को जमकर मारा  और घर से बाहर निकाल दिया। चारों आरोपियों ने धमकी भी दी कि, यदि दहेज में bullet नहीं मिली, तो किसी दिन वह मिट्टी का तेल डाल कर उसको फूक देंगे। मारपीट में उसका सर फट गया। शरीर में गंभीर चोटें आई, और उसे घर से बाहर निकाल कर पति लखनऊ चला गया।

    पीड़ित ने फोन से अपने पिता और ससुर को  घटना की जानकारी दी। पिता सुरेश पाल और ससुर राधेश्याम चंदापुर से पीड़ित का मेडिकल कराया, और थाने में तहरीर देकर अपनी जान माल को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की गुहार की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच कराकर कठोर वैधानिक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ