शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी द्वारा कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मदद किए जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुरुकुल महाविद्यालय परिवार द्वारा सीएचसी में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएचसी को दो कंसंट्रेटर 5 जंबो सिलेंडर तथा भारी तादात में हैंड सैनिटाइजर मास्क और दवाओं की किट प्रदान की गई।
आपको बता दें कि, रायबरेली जिले में महराजगंज सीएससी के सभागार में उप जिलाधिकारी सविता यादव की मौजूदगी में रामदत्त सेवा संस्थान के अध्यक्ष और गुरुकुल महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रबंधक पंडित राजेंद्र दत्त मिश्रा एडवोकेट संस्था के अध्यक्ष डॉ शशांक शेखर शुक्ला, उपाध्यक्ष पूजा मिश्रा, नीलम शुक्ला, प्राचार्य बेबी सिंह ने उप जिलाधिकारी को संस्थान की तरफ से 5-5 लीटर के दो ऑक्सीजन गैस कंसंट्रेटर तथा 5 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ-साथ बड़ी मात्रा में हैंड सेनीटाइजर फेस मास्क क्लब और करोना महामारी में प्रयुक्त होने वाली दवाओं के मेडिकल किट के सैकड़ों पैकेट प्रदान किए।
राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने एसडीएम को आश्वस्त किया कि, महाविद्यालय परिवार और सेवा संस्थान द्वारा कोविड-19 के विरुद्ध चल रही जंग में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से आम जनता की सेवा का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि, अब महराजगंज सीएचसी पर आने वाला कोई भी मरीज ऑक्सीजन के बगैर मरने नहीं पाएगा।
इस मौके पर एसडीएम सविता यादव ने रामदत्त सेवा संस्थान और गुरुकुल महाविद्यालय परिवार द्वारा सेवा भाव से की जा रही मदद के लिए उनकी सराहना की, और आशा जताई है कि, अन्य लोग भी इस महा विद्यालय परिवार से प्रेरणा लेंगे।
कार्यक्रम में महराजगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर राधाकृष्णन ने आभार जताया और कहा कि, रामदत्त सेवा संस्थान द्वारा प्रदान किए गए, सामान से कोविड-19 के मरीजों के उपचार में काफी सुविधा होगी।
इस मौके पर डॉक्टर भावेश कुमार यादव, डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉ शिवेंद्र मिश्रा, डॉ अनुज कुमार सिंह, डॉक्टर अकील अहमद के अलावा समाजसेवी विवेक उर्फ विक्की पांडेय, अमित पांडेय, सुरेंद्र कुमार, राम अचल, जमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।






0 टिप्पणियाँ