मऊ, मुरैनी, खेरवा समेत पूरे नायब व सीएचसी में हुआ टीकाकरण एवं कोरोना जांच।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोरोना टीका करण का अभियान अब ग्रामीण इलाकों में तेजी से शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज मऊ गांव में 20 लोगों को, जबकि खेरवा मजरे मुरैनी में 35 लोगों को टीका स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव में जाकर लगाया गया। जबकि सीएचसी पर महज 5 लोगों का टीकाकरण हुआ।

    आपको बता दें कि, महराजगंज सीएचसी में ही 18 साल से 44 साल की आयु के 40 लोगों को टीका लगाया गया। यह जानकारी देते हुए बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, टीकाकरण का काम तेजी पकड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने पूरे नायक मजरे कैङावा गांव में 76 लोगों का rt-pcr तथा 92 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा परीक्षण किया। गनीमत यह रही कि, आज किसी प्रकार का पॉजिटिव मामला प्रकाश में नहीं आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ