रायबरेली पुलिस ने किया आधा दर्जन से अधिक लोगों का चालान।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: बछरावां पुलिस द्वारा शांति भंग के मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को जेल भेज दिया गया है। जबकि पंचायत चुनाव के बाद गांवों में आपसी रंजिस का माहौल है। जिसको लेकर गांवों में छिटपुट घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस ने अभियान के तहत इन घटनाओं में शामिल लोगों को आईपीसी की धारा 151 के तहत एसडीएम की कोर्ट में पेश किया है।

    आपको बता दें कि, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाली को लेकर लोगों द्वारा रायबरेली पुलिस के इस कदम की सराहना हो रही है। थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, आधा दर्जन से अधिक लोगों को 151 में उपजिलाधिकारी की कोर्ट में पेश किया गया है। शांति भंग करने वाले लोगों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा यह कदम उठाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ