बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने तंबू में जीवन यापन करने वाले बच्चों का भविष्य संवारेंगे बछरावां विधायक राम नरेश रावत।। Raebareli news ।।

◆क्षेत्रीय विधायक सहित अग्रिम पंक्ति के लोगों ने मलीन बस्तियों के भविष्य को सवारने का लिया संकल्प।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: आजादी के बाद से आज तक अत्यंत दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रहे, बेड़िया समुदाय के बच्चों का भविष्य सुधारने की पहल क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत व अग्रिम पंक्ति के लोगों द्वारा करने का संकल्प लिया गया है।

    आपको बता दें कि, बीते दिनों क्षेत्रीय विधायक समेत बछरावां कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं में सौर्य मंडल शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर, सभासद सतीश, उत्कर्ष विद्यालय के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी, उपजिलाधिकारी महराजगंज सविता यादव समेत नायब तहसीलदार ने कूटी मोहल्ले के मलिनबस्तियों का निरीक्षण किया गया। अत्यंत दयनीय स्थिति में फटेहाल मिट्टी में सने घूम रहे बच्चों को देखकर जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों व अधिकारियों का हृदय द्रवित हो उठा।

    इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि, सरकार द्वारा इनके उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, कुछ खामियां ऐसी है, जो आजादी के बाद आरक्षण की परिधि में नहीं आ सकी। बाद में इन्हें 2% का अतिरिक्त आरक्षण दिया गया, किंतु उसका लाभ इन तक नहीं पहुंच पाया। जिसकी वजह से यह कौम के ज्यादातर लोग आज भी भीख मांग कर अपना गुजारा करते है। उन्होंने कहा कि, इन लोगों के आगे आने वाले भविष्य को संवारने के लिए भावी पीढ़ी का शिक्षित होना जरूरी है।

   मौके पर मौजूद समाजसेवी सौरमंडल शुक्ला ने कहा कि, वह इनके लिए एक बड़े हाल रूपी टिन सेट का निर्माण कराएंगें। जिसमें बैठकर इनके बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। सर्वसम्मति यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि, इनके बच्चों को शिक्षा देने के लिए दो हाल बनाए जाएंगे, और उन में नियुक्त होने वाले अध्यापकों की फीस क्षेत्रीय विधायक द्वारा दी जाएगी। सौरमंडल शुक्ल द्वारा एक प्रस्ताव भी रखा गया कि, अलग शिक्षा प्राप्त करने में इन बच्चों के मन से हीन भावना नहीं निकल पाएगी, इसलिए बेहतर होगा कि, सरस्वती शिशु मंदिर में इनके बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करवाई जाए। 

  क्षेत्रीय विधायक ने उपस्थित बस्ती के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, सरकार सबको आवास मुहैया कराने के लिए कृत संकल्पित है। परंतु किसी के अगर 5 बच्चे हैं, तो एक साथ सबको आवास दे पाना संभव नहीं हो पाएगा। इसके लिए सतत प्रक्रिया चलती रहेगी और सब को आवास दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, वह लोग नई तकनीक अपनाकर जनसंख्या पर नियंत्रण करने में सहयोग प्रदान करें। ताकि वह अपने बच्चों को एक बेहतर भविष्य दे सके। उत्कर्ष विद्यालय के पीछे तंबू में रह रहे लोगों को देखकर विधायक ने तत्काल उन्हें दो तखत मुहैया कराया।

    इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी, महाविद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, प्रीति पांडेय,प्रभारी थाना अध्यक्ष राजीव सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ