प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आवासों की किस्तो के न आने पर सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दें कि, सोमवार को डलमऊ नगर पंचायत के सभासदों का एक दल जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना से मिलकर एक ज्ञापन दिया और बताया कि, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पुरे नगर पंचायत में लगभग 1383 आवास स्वीकृत हुए है, किन्तु इसमें मात्र 176 आवास पूर्ण रूप से निर्मित हो पाए है, शेष आवास अभी अधूरे पड़े है। उक्त लाभार्थी अपने पुराने आवासों को तोड़कर नए आवास बनवाने की जद्दोजहद में लगे थे किसी को एक क़िस्त मिली, तो किसी को दूसरी भी मिल गयी। लेकिन ज्यादातर लाभार्थियों को दूसरी किस्त के बाद तीसरी किस्त नहीं मिली और कुछ लाभार्थी ऐसे भी हैं जिनको अभी तक एक भी किस्त का पैसा खाते में नहीं गया जिसके कारण बारिश के मौसम में लाभार्थियों के सामने रहने के लिए बहुत बड़ा संकट हो गया है।इसके लिए लाभार्थियों ने कई बार नगर पंचायत डलमऊ के माध्यम से व उपजिलाधिकारी डलमऊ के माध्यम से शिकायत की थी परंतु अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नही की गयी है।
सभासद विनोद निषाद, माधवेन्द्र मिश्रा(मुन्नू), शिवप्रसाद साहू, जावेद खान, रेश्मा ने मांग की है कि, लाभार्थियों को द्वितीय व तृतीय क़िस्त का धन अवमुक्त किया जाये, जिससे लाभार्थी अधूरे निर्माण को पूर्ण करा सके जिससे बारिश के मौसम में रहने के लिए उन्हें मजबूर ना होना पड़े और लाभार्थियों के सामने कोई समस्या न आए।

0 टिप्पणियाँ