पूजा का प्रसाद खाने से 45 लोग बीमार।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे पठकन व चंदई मजरे सोडासी में उस समय हड़कंप मच गया जब पूजा का प्रसाद खाने से लगभग 45 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज व डलमऊ में भर्ती कराया गया।
     आपको बता दें कि, सोमवार को गांव निवासी अजय कुमार के घर पर पूजा थी, जिसमें गांव की लगभग 16 महिलाओं को बुलाया गया था। पूजा के उपरांत सभी महिलाओं को प्रसाद के रूप में चावल के लड्डू दिए गए, सभी महिलाओं ने प्रसाद को ले जाकर अपने परिजनों व बच्चों को खिला दिया, लगभग 1 घंटे के बाद प्रसाद खाने वाले बच्चो सहित महिलाओं और बुजुर्गों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते लोगों के पलटी व दस्त शुरू हो गई।
      ग्रामीणों ने इसकी सूचना चिकित्सा अधीक्षक लालगंज को दी। सूचना के लगभग 2 घंटे बाद तक ना तो गांव में डॉक्टरों की कोई टीम पहुंची और ना ही एंबुलेंस। जिस पर ग्रामीणों के द्वारा इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी लालगंज जीत लाल सैनी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रायबरेली को दी गई। शिकायत के बाद हरकत में आए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल मौके पर 5 एंबुलेंस रवाना किया। जिसमें से लगभग 30 मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज और 16 मरीजों को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
     सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ में चंद्रावती 65, नैतिक 8, नयन 4, नैना 4, आशा देवी 65, प्रियंका 27, अग्रज 7, तनमय 3, विकास 36, सुरेंद्र कुमार 40, रेनू 38, जया 12, रक्षित 7,  वीरेंद्र कुमार 36, सुधा 28 व परीक्षित 7 वर्ष का इलाज चल रहा है। चिकित्सक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि, सभी की हालत में सुधार है। इलाज किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ