ग्रामीणों ने कोटेदार व उसके पुत्र को पीट पीट कर किया लहूलुहान।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
 डलमऊ/रायबरेली: गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग में राशन वितरण के दौरान गांव के कुछ लोगों व कोटेदार में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। गांव के ही लगभग आधा दर्जन लोग लाठी व डंडो के साथ एक साथ टूट पड़े एवं कोटेदार व कोटेदार के पुत्र को जमकर पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिससे दुकान पर उपस्थित राशन लेने आए कार्ड धारकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में पिटाई करने वाले युवक वहां से भाग खड़े हुए। घायल अवस्था में कोटेदार व उसके पुत्र को अस्पताल पहुंचाया गया। कोटेदार शिव शंकर के द्वारा गदागंज थाने में तहरीर देते हुए बताया कि, सोमवार को अपनी दुकान में राशन बांट रहा था, तभी गांव के ही राकेश पांडे, राजेश पांडे, कृष्ण कुमार, अमन, आलोक, मयंक, राशन लेने आ गए। ई पास पर अंगूठा लगाने के बाद राशन को लेकर झगड़ने लगे और धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आए उसके बेटे प्रदीप कुमार को भी बुरी तरह से पीटा और गल्ले में रखे हुए 40 हजार रुपए व एक बोरी चावल लेकर भाग गए। 
    प्रार्थी को गंभीर चोट होने की वजह से परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया गया। पीड़ित ने कार्यवाही की मांग करते हुए गदागंज थाने में तहरीर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ