रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे विकास के सहारे ही आज नगर पंचायत महराजगंज आदर्श नगर पंचायत के रूप में जानी जाती है और प्रधानमंत्री आवास देकर लोगों को पक्के घर का सपना पूरा करने का काम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जा रहा है, जिसको लेकर नगर पंचायत महराजगंज की जनता उत्साहित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करती है। यह उद्गार आज महराजगंज नगर पंचायत के सीमा विस्तार में सम्मिलित क्षेत्र के पूरे सुखई का पुरवा, पूरे रानी व घेरा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगाए गए कैंप में आए हुए लाभार्थियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, नगर पंचायत महराजगंज का शासन द्वारा सीमा विस्तार किए जाने के बाद सुखई का पुरवा, पूरे रानी व घेरा गांव के क्षेत्र को नगर पंचायत महराजगंज की सीमा विस्तार में सम्मिलित किया गया है। जिसको लेकर नगर पंचायत व डूडा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु पात्र लाभार्थियों के फार्म भरवाए गए और सरकार द्वारा दी जाने वाली हर संभव सहायता राशि व लाभकारी योजनाएं नए विस्तार में सम्मिलित क्षेत्र में कैंप लगाकर दी जा रही है।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू, डूडा विभाग के परियोजना अधिकारी मुनेंद्र सिंह, जमुना प्रसाद, अभिषेक यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पात्र लाभार्थी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ