रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: नव वर्ष को दुनिया में लोग अपने सगे संबंधियों और दोस्तों के साथ समय बिताकर और उपहार देकर मनाते हैं परंतु कुछ लोग इस विशेष दिन को भी समाज कल्याण के नाम कर देते हैं। इसी कड़ी में रायबरेली जनपद में महराजगंज क्षेत्र के पूरे बाबूजी गांव में युवा समाज सेवा संस्थान ने निर्धन परिवार के बच्चों संग नववर्ष मनाया।
आपको बता दें कि, युवा समाज सेवा संस्थान के संरक्षक अमरेश धीमान, इरशाद सिद्दीकी व अध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुवाई में नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्वेटर व उपहार बांटे गए। अमरेश धीमान ने कहा कि, समित का सदैव प्रयास रहता है कि, समाज के जरूरतमंदों की मदद ज्यादा से ज्यादा की जाए। वहीं अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि, नन्हे-मुन्ने बच्चों संग नववर्ष मनाना अत्यंत सुखद अनुभव रहा। इससे हम सभी युवाओं को मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर मौजूद इरशाद सिद्दीकी (शिक्षक) ने कहा कि, युवा समाज सेवा संस्थान स्वामी विवेकानंद के बताए हुए आदर्शों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगा। उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि, स्वामी विवेकानंद जी ने सदैव मानव सेवा को ही सच्ची सेवा बताया है। उन्हीं की प्रेरणा से हम सब युवाओं को इस प्रकार के सामाजिक कार्य करते रहने का बल मिलता हैं।
इस अवसर पर आरती, कामरान सिद्दीकी, शादाब सिद्दीकी, सोनू यादव (विधायक) आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ