वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ें-विनोद दीक्षित।। Mathura news ।।

रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश व नारी शक्ति की उड़ान की टीम के संयुक्त तत्वधान में गांव दामोदरपुरा जिला मथुरा में नव वर्ष 2020 के साथ-साथ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष व नगर निगम वार्ड नंबर 66 से पार्षद श्वेता शर्मा का जन्मदिन गरीब बच्चों के संग धूमधाम से मनाया।
      आपको बता दें कि, नव वर्ष व जन्मदिन को लेकर उत्साहित बच्चों ने कविता सुनाते हुए फिल्मी गानों पर अपनी प्रतिभा के माध्यम से मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, उपस्थित लोगों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा  फिल्मी गीतों पर  प्रस्तुत किए गए नृत्य को देख मंत्रमुग्ध हो गए।
       इस अवसर पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने उत्साहित बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि, हम सबकी जिम्मेदारी है कि, ऐसी वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की, जिसके लिए हम लोग अलग-अलग तरह के कार्यक्रम करते रहते हैं। उसी संदर्भ में आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
     नारी शक्ति महिला की उड़ान की अध्यक्ष कु0 नीतू यादव ने कहा कि, लोगों को चाहिए कि, गरीबों को भी अपने  समाज से जोड़ें रखे। इसी के अंतर्गत आज का कार्यक्रम संस्था द्वारा आयोजित किया है। जिसके माध्यम से हम लोगों ने आज ऐसे गरीब बच्चों को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित करके उनके बीच में जन्मदिन और नववर्ष की खुशियां बांटी हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य महासचिव मनीष दयाल ने कहा कि, उनकी संस्था अलग-अलग तरह के ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर करती रहती है जिससे देश में एकता अखंडता बनी रहे।
       अपने संबोधन के दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा है कि, आज का दिन उनके लिए यादगार पल के रूप में है कि, उन्होंने ऐसे समाज के बीच अपना जन्मदिन मनाया है जिसे उन्होंने कभी सोचा नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि, आज गरीब बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मना कर उन्हें सुखद की अनुभूति हुई है। जिसे वे सदैव संजोकर रखेंगी। इस मौके पर उन्होंने समाज से आग्रह किया कि, आप भी ऐसे समाज को अपने कार्यक्रम में जोड़कर रखे, जिससे आपकी खुशी दूसरे में बांटने से दुगनी खुशी हो जाए।
       कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाई, केक, चॉकलेट कुरकुरे, समोसा आदि दिए गए। कार्यक्रम में आर बी चौधरी, कोकल भाटिया, सुनीता यादव, श्रेया शर्मा ,मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा ,राहुल शर्मा, हरी बाबू सम्राट, मंजू शर्मा, कुमारी रिंकी शर्मा,  रुचि गौड़ , सौरव यादव ,बुलबुल दीपमाला ,पूजा चौधरी सोनी यादव ,रमा शर्मा, आशा रानी, लक्ष्मी गुड़िया आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति बना कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ