रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित कराए गए 3 कृषि विधेयकों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर विभिन्न किसान संगठनों द्वारा आंदोलन शुरू किए जाने के 6 माह पूरे होने पर यहां युवा कांग्रेसी नेता प्रिंसू बैशय ने अपने प्रतिष्ठान पर काला झंडा फहरा कर किसानों का समर्थन किया है, और मांग की है कि, इन तीनों काले कानूनों को व्यापक किसान हितों को लेकर वापस लिया जाना चाहिए।
केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित कराए गए तीन कृषि विधेयकों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस मीडिया प्रमुख प्रिंसू वैस्य ने छत पर काला झंडा फहरा कर जताया विरोध, फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।आपको बता दें कि, कांग्रेस के ब्लॉक मीडिया प्रमुख प्रिंसू वैश्य ने आज अपने प्रतिष्ठान पर काला झंडा फहराते हुए किसान एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए, इन्होंने लोगों से अपील की है कि, वह भी अपने अपने घरों पर काला झंडा लगाकर सरकार का विरोध करें। किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन प्रदान करें। बता दें कि, केंद्र सरकार की कृषि नीति के विरोध और इसकी वापसी की मांग पर आंदोलनरत कई किसान संगठनों ने बुधवार को आंदोलन के छह माह पूरा होने पर काला दिवस मनाने का निर्णय लिया था। किसानों का काला दिवस देशव्यापी रहा, और किसानों के इस निर्णय का कांग्रेस ने समर्थन देने की घोषणा भी की थी। इसलिए कांग्रेसियों ने भी किसानों के साथ-साथ काला दिवस मनाया। इसकी जानकारी कांग्रेस के मीडिया प्रमुख प्रिंसू वैश्य ने दी। उन्होंने कहा कि, देशभर के किसान अपनी हक की लड़ाई के लिए छह माह से आंदोलनरत हैं। आंदोलन के दौरान कई किसानों की जान चली गई, लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपनी जिद पर कायम है।
केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित कराए गए तीन कृषि विधेयकों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस मीडिया प्रमुख प्रिंसू वैस्य ने छत पर काला झंडा फहरा कर जताया विरोध, फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।
श्री वैश्य ने कहा कि, मोदी सरकार किसानों का हित नहीं चाहती है। उसे देश की पूंजीपतियों की फिक्र है, और यही कारण है कि, कृषि बिल वापस लेने के लिए केंद्र सरकार तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि, दरअसल भाजपा और नरेंद्र मोदी की सरकार को देशहित और जनहित से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है यह अब देश की जनता समझ गई है। प्रतिदिन डीजल-पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी से आमजन पर महंगाई की मार पड़ रही है। आमजन त्रस्त हैं, लेकिन केंद्र सरकार को इसकी तनिक फिक्र नहीं है। श्री वैश्य कहा कि, देश की जनता कोविड-19 संक्रमण की दूसरी चपेट में है, लेकिन मोदी मैनेजमेंट वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने में ज्यादा दिलचस्पी ले रही है। मीडिया प्रमुख ने कहा कि, कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर खामोश नहीं बैठने वाली है। जनमुद्दों पर कांग्रेस आमजनों के साथ खड़ी है और उनके संघर्षो को हरहाल में समर्थन देगी। इसलिए आज बुधवार को कांग्रेसी अपने-अपने घरों में रहकर किसानों के समर्थन में छतों पर काला झंडा फहरा कर काला दिवस मनाया है।
0 टिप्पणियाँ