लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने विगत 23 तारीख को अपनी 19 वर्षीया बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी मूल चंद्र (काल्पनिक नाम) ने आरोप लगाया है कि, घटना विगत 23 मई 2021 की है। वह घर पर मौजूद नहीं था, उसकी 19 वर्षीया बहन को जो घर पर अकेली थी, थाना मिल एरिया के गांव हरदासपुर का रहने वाला शिवम सोनी पुत्र छप्पर सोनी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले की तहरीर मिलते ही महराजगंज पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि, मामले की तहरीर दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही लड़की को बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ