रायबरेली पुलिस ने मादक पदार्थ के काले कारोबारी को पकड़ कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 ◆ढाई किलो गांजा के साथ कार सवार गिरफ्तार।


रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: बछरावां हैदरगढ़ हाईवे पर अवैध मादक पदार्थ बिक्री को लेकर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपित को ढाई किलो गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है। 

    आपको बता दें कि, मंगलवार देर शाम लगभग 9:00 बजे थाना अध्यक्ष राकेश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम बछरावां हैदरगढ़ हाईवे पर शारदा नहर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने यह सूचना दी कि, मादक पदार्थों का अवैध कारोबार करने वाला एक संदिग्ध व्यक्ति के गुजरने की सूचना मिली। पुलिस तलाशी अभियान में जुट गई, और पुलिस ने एक कार सवार संदिग्ध व्यक्ति को कस्बा स्थित पानी टंकी बाईपास मार्ग पर दबोच लिया।


    जामा तलाशी के दौरान आरोपित के पास से पुलिस ने ढाई किलो गांजा बरामद किया है। पुलिसिया पूछताछ में आरोपित ने अपनी पहचान सुरेश पुत्र ईश्वरदीन निवासी पहुरावा थाना बछरावां के रूप में बताया है। थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, आरोपी को ढाई किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक कार, छह सौ रुपए व एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। इससे पूर्व भी अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे जेल भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ