रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में आज रविवार दिन में 11:00 बजे घर की छत पर डिश एंटीना ठीक करने गया 16 साल का लड़का विद्युत के तार छू जाने से से बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक गांव निवासी अमरेश कुमार निर्मल का पुत्र आर्यनसू घर की छत पर लगे डिश एंटीना को ठीक करने गया था। बताते हैं कि, बगल से विद्युत लाइन भी गई थी। अचानक वह विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और विद्युत के झटके से सिर के बल नीचे जमीन पर आ गिरा। गंभीर रूप से घायल लड़के को पहले सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़के की मौत की खबर सुनते ही परिजनों और मोहल्ले के लोगों में मातम छा गया।


0 टिप्पणियाँ