कोतवाली महराजगंज में तैनात उप निरीक्षक राष्ट्रपति पदक से सम्मानित।। Raebareli news ।।

 


SP स्वप्निल ममगई ने अपने हाथों से किया सम्मानित

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अगर आप वास्तव में बिना किसी दबाव बिना किसी लालच बिना रुके बिना झुके बिना पीछे मुडे निरंतर अपने कर्तव्य रुपी प्रगति पथ पर चलते रहे, तो कामयाबी के रास्ते खुलते जाते हैं, और उसी रास्ते पर एक ऐसा भी क्षण आता है, जब स्वयं को अपने आप पर और आप पर पूरे महकमे के लिए गर्व करने की बात हो। ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अपितु रायबरेली जनपद में ही नहीं पूरे प्रदेश में अपने उत्कृष्ट कार्यो की बदौलत अपनी एक पहचान स्थापित कर चुके रायबरेली जनपद के महराजगंज कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक जमुना प्रसाद त्रिपाठी को  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है।

  आपको बता दें कि, मूल रूप से प्रयागराज उत्तर प्रदेश के रहने वाले और वर्तमान समय में  रायबरेली जनपद के महराजगंज कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक जमुना प्रसाद त्रिपाठी के द्वारा गाजीपुर में तैनाती के दौरान उनके द्वारा कई ऐसे सराहनीय कार्य किए गए हैं। जिन वजहो से उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है। 

    विदित हो कि, पहले भी उनके सराहनीय कार्यों की वजहो से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर 2019 में गाजीपुर में तैनाती के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जा चुका है, और पुनः स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया है। यह पुलिस महकमे के लिए गौरव की बात है।

      इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली स्वप्निल ममगाई ने जमुना प्रसाद त्रिपाठी को बधाई दी, और कहा कि, पुलिस महकमे  के लिए गर्व की बात है। विभाग में तैनात अन्य लोग भी ऐसे कार्य करके अपना और अपने विभाग का मान बढ़ाए।

      वहीं क्षेत्राधिकारी  महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी, महराजगंज कोतवाली  प्रभारी अरुण कुमार सिंह आदि लोगों ने भी जमुना प्रसाद त्रिपाठी को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ