रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के असनी गांव में आज मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। पंचायत में अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें बिजली, नहर, ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई, खाद आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
आपको बता दें कि, युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि, उक्त बिंदुओं के बारे में हमारे किसान नेता संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत काराएं, निस्तारण न किया गया तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता आंदोलन कर धरना प्रदर्शन करेंगे।
युवा जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी उर्फ दीपू ने कहा कि, सभी किसान भाइयों की मांग शासन प्रशासन से थी कि, गांव की नालियों की साफ सफाई कराई जाए। साथ ही बिजली बिल अधिक आने पर उसको सही करवाया जाए। कुछ जगह नहरों की साफ सफाई नहीं हुई, उसको भी साफ करवाया जाए। किसान भाइयों के लिए समय से बिजली उपलब्ध कराई जाए, रोस्टिंग कटौती बंद की जाए। ऐसी कई अन्य मांगे हैं जिनको शासन प्रशासन द्वारा अभी तक पूर्ण रूप से नहीं किया गया है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनार सिंह, अनु जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, लाल चौधरी, जिला प्रभारी आशीष कुमार चौधरी, सेहगो बछरावां विधानसभा प्रभारी जाकिर हुसैन, तहसील अध्यक्ष रामनरेश गौड़, शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष महादेव वर्मा, महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष लव कुश, रजत चौधरी, नवीन कुमार, बंटी, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ