रायबरेली: बेंगलुरू हिंसा में पुलिस ने 35 और लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी तक पुलिस ने 340 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक 11 अगस्त को बेंगलूरू में फेसबुक पर विवादित पोस्ट की वजह से हिंसा भड़क गई थी, जिसमे 50 से अधिक पुलिसवाले जख्मी हो गए थे। दंगाइयों ने दो पुलिस स्टेशन को भी आग के हवाले कर दिया था। हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस ने फायरिंग की थी, जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई थी।
इस मामले में विधायक श्रीनिवास मूर्ति ने डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विधायक ने अपनी शिकायत में कहा है कि, 2000 से 3000 लोगों ने उनके घर और अन्य संपत्ति गाड़ी आदि को आग के हवाले कर दिया था। यही नहीं गोल्ड, सिल्वर, गाड़ी और अन्य सामान जिनकी कुल कीमत तकरीब 3 करोड़ रुपए है, उसे ये लोग लूट ले गए। विधायक की शिकायत के बाद बेंगलूरू पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

0 टिप्पणियाँ