रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के पिता सत्यनारायण श्रीवास्तव 78 जो परिषदीय स्कूलों में प्रधान अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे, उनकी आज सुबह मौत हो गई। उनकी मृत्यु की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
आपको बता दें कि, सारीपुर गांव के रहने वाले सत्यनारायण श्रीवास्तव की गणना क्षेत्र के सबसे परिश्रमी और मिलन सार स्वभाव के शिक्षकों में की जाती रही है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। आज महराजगंज कस्बे में अपने बेटे प्रदीप श्रीवास्तव के घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। बाद में उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सारीपुर ले जाया गया, जहां उनकी अंत्येष्टि कर दी गई।
उनके निधन पर पुर्व mlc राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम जाएगी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी, महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष शिवसागर अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, रज्जन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी तादाद में लोगों ने मौके पर पहुंचकर शोक जताया है।

0 टिप्पणियाँ