रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: रविवार रात तेज बारिश के बीच गोझवा मनाखेड़ा गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की जर्जर बाउंड्री भर भरा कर गिर पड़ी। गनीमत रही की बाउंड्री वॉल गिरने से पहले छात्राएं विद्यालय नहीं पहुंची थी और न ही बाउंड्री वॉल के आसपास कोई किसान मौजूद था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
आपको बताते हैं कि, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की लगभग 25 मीटर बाउंड्रीवॉल गिरकर धराशाई हो गई है। वार्डन कुसुम देवी ने बताया कि, जर्जर बाउंड्रीवाल को लेकर पूर्व में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया था, किन्तु बजट के अभाव में नई बाउंड्रीवाल नहीं बन पाई।
इसके अलावा बाउंड्रीवॉल से सटे खेतों में धान की रोपाई करने के लिए पानी भरा गया है, शायद यही वजह रही है कि, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बाउंड्री वॉल भरभरा कर गिर गई।


0 टिप्पणियाँ