Aaj Ka Rashifal, 08 July 2024: मेष राशि वाले वाणी पर नियंत्रण रखें, क्लेश से बचें, विवेक से कार्य करें, समय की अनुकूलता का लाभ लें, जानिए अन्य राशियों का हाल

♦️ Aaj Ka Rashifal, 08 July 2024: कांच को राहु का कारक माना जाता है, इसके लिए आप कांच के कटोरे में नमक भरकर उत्तर-पूर्व कोने में रख दें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और अपने घर से घरेलू क्लेशों को दूर करने के लिए आप इस कटोरे को घर की पश्चिम-दक्षिण दिशा में भी रख सकते हैं।

♦️ Aaj Ka Rashifal, 08 July 2024: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल खंडों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है, जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी करता है। वहीं साप्ताहिक मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमस: सप्ताह, महीने और साल के भविष्य कथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह, नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का आर्थिक दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है‌। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री से आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशिफल (www.skindianews.com)

वाणी पर नियंत्रण रखें। क्लेश से बचें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृष राशिफल (www.skindianews.com)

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें।

मिथुन राशिफल (www.skindianews.com)

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। क्लेश रहेगा, वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

कर्क राशिफल (www.skindianews.com)

थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह राशिफल (www.skindianews.com)

विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है।

कन्या राशिफल (www.skindianews.com)

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।

तुला राशिफल (www.skindianews.com)

हो सकती थीं जो कि

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (www.skindianews.com)

दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशिफल (www.skindianews.com)

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा।

मकर राशिफल (www.skindianews.com)

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा।

कुंभ राशिफल (www.skindianews.com)

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा।

मीन राशिफल (www.skindianews.com)

बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा।

|| देश दुनिया की खबरें "एसके इंडिया न्यूज़" (SK India news) पर हिंदी में पढ़ें || अध्यात्म (spirituality news) की खबरों के लिए जुड़े रहें www.skindianews.com से || ताजा खबरों के लिए subscribe करें "एसके इंडिया न्यूज़" YouTube चैनल ||

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ