महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के सेवानिवृत्ति होने पर आयोजित हुआ विदाई समारोह: मीना यादव के मृदुभाषी व कर्तव्यपरायण पर सजल हुई सभी की आंखें

 रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मीना यादव के सेवानिवृत्ति होने का विदाई समारोह शुक्रवार को दोपहर 3 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मियों समेत मरीज और तीमारदारों ने पुष्प गुच्छ व प्रतीक देकर भावभीनी विदाई दी।

     आपको बता दें कि, अधीक्षक डॉ पीके श्रीवास्तव ने कहा कि, मीना यादव के द्वारा दी गई स्वास्थ्य सेवाएं अनुकरणीय व प्रशंसनीय है। आपने लगन के साथ अपने कर्तव्य का पूरी तरह निर्वहन किया है। इस प्रकार के आयोजन से एक दूसरे के विचार एवं कार्यशैली को सीखने का अवसर प्राप्त होता है। उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने मीना यादव काे पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के बाद समस्त स्टाफ द्वारा मीना यादव को ढोल नगाड़े के साथ घर तक पैदल मार्च करते हुए सम्मान पूर्वक छोड़ा गया।

    मीना यादव के आवास पर स्वागत करने के लिए पहले से मौजूद कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी रामशरन साहू ने पुष्प भेंट करते हुए स्वागत किया और श्रीमती यादव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को पूरा किया।

     इस दौरान मीना यादव के मृदुभाषी तथा कर्तव्यपरायण होने के कारण विदाई समारोह में सभी की आँखे सजल हो गई।

 इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक दिनेश यादव, बीपीएम कमल प्रकाश श्रीवास्तव, एआरओ अंजनी, ब्लॉक मॉनीटर अमन, डाटा ऑपरेटर बृजेश यादव, स्टाफ नर्स रुचि श्रीवास्तव, राखी, महिमा, डाक्टर मधु, डॉक्टर सबीना, डाक्टर सफीका, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक चन्द्रावती, एएनएम कीर्ति बाजपेयी, रूपाली यादव, जीनत, सुमित्रा, संगीता, निरंजना, प्रेमा, साधना, नेहा, प्रियंका, कंचन, सरिता यादव समाजसेवी शिवशरण साहू , अनुज साहू सहित समस्त स्टाफ व समाजसेवी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ