बीएमसी सचिव व नगर उद्योग व्यापार मंडल ने लोगों में मास्क सैनिटाइजर बांटकर कोरोना महामारी के प्रति किया जागरूक।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के गांव रामपुर टिकरा में क्षेत्र पंचायत सदस्य और बीएमसी के सचिव श्रवण कुमार की अगुवाई में महराजगंज उद्योग नगर व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने ग्रामीणों में मास्क और हैंड सेनीटाइजर वितरित कर लोगों से अपील की है कि, कोरोना महामारी से बचाव के लिए नियमित रूप से मास्क पहने और बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ-साथ हाथ और मुंह को लगातार धोते रहे।


   आपको बता दें कि, क्षेत्र पंचायत श्रवण कुमार ने कहा कि, वह अपने क्षेत्र में उन सभी लोगों से अपील करते हैं कि, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वह अपने पड़ोस के सीएचसी में जाकर टीका अवश्य लगवाएं क्योंकि टीका ही कोरोना से बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है,

    इस मौके पर गंगा सिंह समर बहादुर सिंह, राम सजीवन सिंह, धर्मपाल सिंह आदि ने भी ग्रामीणों में मांस्क और सैनिटाइजर का वितरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ