गाय से टकरा कर किशोर हुआ गंभीर अस्पताल में चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज शिवगढ़ मार्ग पर एक बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर गाय से टकरा जाने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज में लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।


   आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक थाना शिवगढ़ के गांव जगदीशपुर के रहने वाले राम बक्स मौर्य का 17 वर्षीय पुत्र अनिकेश कुमार बाइक से महराजगंज की ओर आ रहा था, तभी चुन्नीलाल के पुरवा के पास अचानक एक गाय उसकी बाइक के सामने आ गई। वह बाइक संभाल न सका, और सीधे जाकर गाय से टकरा गया। जिससे वह बाइक समेत रोड पर जा गिरा। घटना को देख रहे ग्रामीणों ने दौड़ कर अनिकेश को सीएचसी पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ