रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के मूसाही खेड़ा मजरे इचौली गांव में खाना बनाते समय चिंगारी उठने से छप्पर में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक घर की गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
आपको बता दें कि, ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात लगभग 9:00 बजे मूसाही खेड़ा मजरे इचौली गांव में खाना बनाते समय घनश्याम के घर पर रखे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उसकी घास फूस की झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया। यही नही बगल में स्थित हरिश्चंद्र के घर का छप्पर भी धूं-धूं कर जलने लगा। जब तक ग्रामीण आग बुझा पाते तब तक घनश्याम का आशियाना जलकर खाक हो गया।
खाना बनाते समय उठी चिंगारी से लगी से आशियाने के साथ ही घर में रखा लगभग 5 कुंतल गेहूं , कपड़े, पाँच हजार की नगदी समेत गृहस्ती जल गई है। ग्राम प्रधान सुशीला सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी गई थी, लेकिन जब तक दमकल कर्मी पहुंचते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। लेखपाल अवनीश कुमार ने बताया कि, नुकसान का आकलन करके उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।



0 टिप्पणियाँ