●नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने वर्चुअल मीटिंग में सुना मुख्यमंत्री का संदेश।
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लगभग चार बजे नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से ऑनलाइन बात की। प्रधानों को वर्चुअल मीटिंग से जोड़ने के लिए उनके मोबाइल पर लिंक भेजा गया। मीटिंग में सीएम ने प्रधानों को गांवो के विकास की राह बताई।
आपको बता दें कि, प्रधानों के शपथ ग्रहण के बाद ग्राम पंचायतें अपने अस्तित्व में आ चुकी हैं। गांव को विकास की राह दिखाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ऑनलाइन प्रधानों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। निर्धारित समय तीन बजकर तीस मिनट से प्रधान व ग्रामपंचायत सचिव लिंक ओपन कर मोबाइल स्क्रीन पर टकटकी लगाए रहे। किंतु मीटिंग लगभग चार बजे के आसपास शुरू हुई। मुख्यमंत्री ने गांवों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट विलेज बनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। नवनिर्वाचित प्रधानों से गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने को कहा।
महंत आदित्यनाथ ने जहां नवनिर्वाचित प्रधानों को गांव के विकास के मंत्र दिए, तो वहीं स्वच्छता अपनाने के लिए प्रधानों द्वारा ग्रामीणों से अपील किए जाने की बात भी कही। साथ ही कोरोना की जंग में बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी निभाने के लिए भी ग्राम प्रधानों को प्रेरित किया।
ब्लॉक कार्यालय में मौजूद शेखपुर समोधा गांव के प्रधान गया यादव व पंचायत सचिव इसरार खान आदि ने लिंक पर मुख्यमंत्री का संदेश सुना, ग्राम प्रधान गया प्रसाद ने बताया कि, मुख्यमंत्री ने जो संदेश दिया है, उनके हिसाब से काम करने पर गांव का विकास होने के साथ ही अच्छे परिणाम भी सामने आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि, मुख्यमंत्री का सपना है की शहर व कस्बों की तरह गांव भी चमके, शिक्षा जगत में काम किया जाए। जिससे एक शिक्षित समाज की स्थापना हो सके। इसी तरह और भी प्रधानों ने मुख्यमंत्री का संदेश सुना, और धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए संकल्प भी लिया।


0 टिप्पणियाँ