उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का जनपद में भरपूर मात्रा में वैक्सीन की उपलब्धता का दावा साबित हुआ जुमला।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता न होने के कारण लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी टीकाकरण का कार्य नहीं हुआ। वहीं टीका लगवाने आए लोग निराश होकर वापस लौटे, जबकि क्षेत्र में आज 102 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा तथा 70 लोगों का आरटी पीसीआर के तहत कोरोना का परीक्षण किया गया। क्षेत्र में पारा खुर्द गांव में एक व्यक्ति के संक्रमित होने का समाचार मिला है।

    आपको बता दें कि, विगत सोमवार को रायबरेली आगमन के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने अपने बयान में कहा था कि, रायबरेली जनपद में पर्याप्त मात्रा में कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध है। लेकिन उनका दावा गलत साबित हुआ। जबकि महराजगंज सीएचसी में ना तो मंगलवार को और ना ही बुधवार को टीकाकरण का कोई काम नहीं हो सका। जानकारी करने पर अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने स्वीकार किया कि, सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन खत्म हो चुकी है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि, देर शाम तक वैक्सीन की उपलब्धता हो जाएगी। इसी प्रकार सीएमओ डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने भी जिले में वैक्सीन की उपलब्धता न होने की बात कहते हुए कहा था कि, वैक्सीन आने ही वाली है।

    इधर महराजगंज सीएचसी में कोरोना परीक्षण का कार्य जोरों पर है। बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, 102 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट से तथा 70 लोगों का rt-pcr द्वारा नमूना लिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में शासन की ओर से भेजी गई दवाओं की किट का वितरण भी किया गया। डोर टू डोर सर्वे का काम जारी है।

    उधर पारा खुर्द गांव में एक कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर है। हालांकि सीएचसी द्वारा इसकी अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ