रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने का कार्य दूसरे दिन भी सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जबकि शेष बचे 16 ग्राम प्रधानों को आज वर्चुअल तरीके से शपथ दिलाई गई।
आपको बता दें कि, विगत मंगलवार को 27 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जा चुकी है। जबकि बुधवार को एडीओ पंचायत जितेंद्र कुमार सिंह ने ब्लाक परिसर से वर्चुअल मीटिंग और वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा ओई, राघवपुर, मऊ, चंदापुर, कैर, कोटवा मोहम्दाबाद, सलेथू, जनई, असनी, पाराखुर्द, पाली, जमोलिया, बारीगोहन्ना, कोटवा मदनिया, अतरेहता के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
आगे जानकारी देते हुए एडीओ पंचायत जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि, 10 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें नियमानुसार ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हो पाया है। यह ग्राम सभाएं डोमापुर, कक्केपुर, मुरैनी, पोखरनी, सिकंदरपुर, टीसा खानापुर, भटसरा, इंदौरा, नारायणपुर और पखनपुर शामिल है। इनमें कोरम पूरा होने के बाद शपथ दिलाई जाएगी।
शपथ ग्रहण के दूसरे दिन प्रशासन भी खासा चौकन्ना रहा। एसडीएम सविता यादव, बीडियो प्रवीण कुमार के अलावा कोतवाल रेखा सिंह लगातार क्षेत्र का भ्रमण करती रही। सहायक एडीओ पंचायत अभिषेक सोनकर ने बताया कि, सभी स्थानों पर शांतिपूर्वक शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ है, शपथ ग्रहण में ग्राम विकास अधिकारियों शिखर शुक्ला, मनोज कुमार, आदित्य कुमार, विक्रम जैन, नाहिद अनवर, वैभव मिश्रा, अजय कुमार, लज्जावती, निहारिका शर्मा, कुमारी आरती और अरुण कुमार ने भी भाग लिया।



0 टिप्पणियाँ