कल ताजुद्दीनपुर ग्राम सभा की खुली बैठक के मुख्य अतिथि होंगे राम नरेश रावत-पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ग्राम पंचायत ताजुद्दीनपुर में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत कमेटी की पहली खुली बैठक आगामी बृहस्पतिवार को अन्दूपुर गांव में पीपल के पेड़ के नीचे आयोजित की गई है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बछरावां विधायक राम नरेश रावत के आने का दावा किया गया है।

    आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह ने बताया कि, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विनोद कुमार साहू उर्फ़ बवाली की अध्यक्षता में होने वाली पहली बैठक में पूरी ग्राम पंचायत के मतदाताओं को आमंत्रित किया गया है। जिसमें गांव के विकास की रूपरेखा तय की जाएगी। पूर्व प्रमुख ने यह भी बताया कि, बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने उनसे वादा किया है कि, वह भी इस ग्राम पंचायत की खुली बैठक में शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ