रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: विधानसभा क्षेत्र के दुर्गागंज के मेले में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता अतुल सिंह ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
आपको बता दें कि, भाजपा नेता अतुल सिंह ने 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अच्छरा यादव, इसी क्रम में 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक तथा 200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकुश को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि, ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है, दौड़ लगाने से शरीर स्वस्थ रहता है, और मस्तिष्क का विकास होता है। योगी सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं चला रही है, इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम सभाओं में स्टेडियम बनाने की योजना है।
इससे पहले मेला कमेटी के अध्यक्ष विपिन कुमार एवं राजेश यादव ने श्री सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता अवधेश जायसवाल, सर्वेश सिंह, दिनेश सिंह, सूरसेन यादव, भोला साहू, राधेश्याम यादव, सुरेंद्र सिंह चौहान, रवि सिंह, पंकज चौधरी, राकेश चौधरी, मयंक मौर्या आदि उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ