शौचालय बनवाने को लेकर दो पक्षों में चली लाठियां।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली; स्थानीय थाना क्षेत्र के मेहरबान खेड़ा मजरे समोधा में शौचालय बनवाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
      आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी देवता पुत्र भैरव 50, महेश पुत्र देवता 35 एवं सूरज 15, सोनम 18, दोनों पक्षों के बीच शौचालय बनवाने का विवाद धीरे-धीरे खूनी संघर्ष में बदल गया और देखते ही देखते लाठी-डंडों की बरसात होने लगी।
      इस खूनी संघर्ष में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
      इस संदर्भ में थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ