गणतंत्र दिवस पर होंगे विविध आयोजन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बच्चों द्वारा संपूर्ण विद्यालय को नई-नई कलाकृतियों तथा रंगोली बनाकर दुल्हन की तरह सजाया गया है।   वहीं विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर शनिवार को बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में रिहर्सल कराया गया। तो हीं गामीण इलाकों से होकर निकाली जाने वाली प्रभात फेरी के मद्देनजर छात्र-छात्राओं ने अभ्यास किया।
     विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव सिंह ने बताया कि, 26 जनवरी को स्व्तंत्रता संग्राम सेनानियों की कुर्बानी, त्याग, देश प्रेम एवं समर्पण को याद किया जाएगा। सुबह प्रभात फेरी, भाषण, वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास, गणतंत्र दिवस के महत्व पर विशेष चर्चा होगी। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद के आयोजन भी होंगे। देश भक्ति गीतों और नाटकों के मंचन का विद्यालयों में अभ्यास कराया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ