वरिष्ठ पत्रकार बीके शुक्ला
शिवगढ़(रायबरेली) थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच मार्ग पर भवानीगढ़ ग्राम पंचायत में शिवगढ़ ब्लॉक के नजदीक दो ट्रक आमने-सामने भिड़े एक ट्रक जाकर बाजपेई फिलिंग स्टेशन के पास पलट गया। एक गाड़ी के ड्राइवर कंडक्टर फरार पलटे हुए ट्रक का ड्राइवर घायल, क्लीनर मौके से फरार हो गया।
आपको बता दें कि, ट्रक ड्राइवर महेंद्र प्रताप सिंह उम्र लगभग 49 वर्ष निवासी थाना सुबेहा जिला बाराबंकी को तत्काल थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर एलपी सोनकर ने बताया कि, पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक क्लीनर का कोई पता नहीं चल पाया है। थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, एक बछरावां की तरफ से ट्रक आ रहा था दूसरा ट्रक हैदर गढ़ की तरफ से जा रहा था आमने-सामने भिड़ंत हो गई एक ट्रक पलट गया। जिसका ड्राइवर महेंद्र प्रताप सिंह घायल हो गया है।
क्लीनर फरार हो गया है पता लगाया जा रहा है दूसरा ट्रक कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया गया है दोनों ही ट्रक खाली प्रतीत हो रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ