वरिष्ठ पत्रकार बीके शुक्ला
शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के श्री बरखंडी स्मारक राज्य हाँकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला क्वार्टर फाइनल मैच शाहजहांपुर व सुल्तानपुर के मध्य खेला गया जिसमें मैच की समाप्ति पर दोनों टीमें दो-दो से बराबर रहे मैच का फैसला ट्राई ब्रेकर के द्वारा हुआ।
जिसमें शाहजहांपुर 4-1 से विजई रहा,शाहजहांपुर की तरफ से मोहम्मद आकिब में दूसरे मिनट पर 39वें मिनट पर मोहम्मद फैजल ने तथा सुल्तानपुर की तरफ से 9वें मिनट में कृष्ण मोहन व 10वें मिनट में आकिब अहमद ने गोल किया।सुल्तानपुर के कृष्ण मोहन को दो बार ग्रीन कार्ड तथा आकिब अहमद को ग्रीन कार्ड जबकि शाहजहांपुर के सौरभ को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। सुल्तानपुर को तीन तथा शाहजहांपुर को चार पेनाल्टी कार्नर मिले।दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कैंड स्टार हॉकी क्लब वाराणसी व अनवर सोसायटी प्रतापगढ़ के मध्य खेला गया।
प्रतापगढ़ 4-2से विजयी रहा।प्रतापगढ़ की तरफ से 15वें मिनट में अजय यादव ने,29वें व 40वें मिनट में अब्दुल हक ने दो गोल किए तथा रोमानियम सिंह ने 33वें मिनट में गोल किया।बनारस की तरफ से 13 वें मिनट में सोनू निगम तथा 20वें मिनट पर मोहम्मद साजिर ने गोल किया।दोनों टीमों को तीन-तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें प्रतापगढ़ ने एक पेनाल्टी कन्वर्ट गोल किया।प्रतापगढ़ के रोमानियल सिंह को ग्रीन कार्ड दिया गया तथा बनारस के अजीत यादव को ग्रीन कार्ड दिया गया। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच डीएचए बहराइच व गोला गोकर्णनाथ के मध्य खेला गया जिसमें फस्ट हाफ में दोनो टीमों का रोमांचक मुकाबला रहा, जिसमे बहराइच के निखिल ने 24वें मिनट पर पहला गोल दाग कर खाता खोला और 1-0से रही किन्तु सेकेंड हाफ में गोला की टीम के रवी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 30वें मिनट पर गोल दाग कर बराबर किया।
गोला टीम ने 35वें मिनट पर पुनः रिशू ने पेनाल्टी कार्नर से दूसरा गोल किया,तथा 46वें मिनट पर गोलागोकरन नाथ टीम के रवी ने गोल मारा इस प्रकार 3-1 से गोला गोकर्णनाथ विजई रही। चौथा क्वार्टर फाइनल मैच हरदोई वर्सेस रायबरेली के मध्य खेला गया जिसमें 50 मिनट के गेम में दोनों तरफ से कोई गोल ना पड़ सका।ट्राई ब्रेकर में 3-1 से रायबरेली विजयी रहा।
प्रतियोगिता के रेफरी झांसी से सूर्य प्रताप सिंह प्रयागराज से अमितेश रायबरेली से आबू युसूफ तथा धीरेंद्र रहे।वही स्कोरर प्रमोद सिंह व राकेश सिंह तथा हरिबहादुर सिंह व अरुण कुमार सिंह रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर त्रिदेवेंद्र नाथ त्रिपाठी,राजकुमार गुप्ता, अरुण सिंह,शैलेन्द्र सिंह,विष्णु गोश्वामी,मान तिवारी, लल्लन सिंह,दिनेश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ