रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सीएम पंचायत पुरस्कार योजना के लिए जनपद की 5 ग्राम पंचायत ने सभी मुश्किलें पार कर ली है। जनपद स्तर पर हुए परीक्षण में सभी मानकों पर खरी उतरी ग्राम पंचायतों की अब अंतिम परीक्षा शासन स्तर पर हो रही है। जिला पंचायत राज विभाग ने चयनित 5 ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव पुरस्कार के लिए भेज दिया है, जिसमें प्रमुख रूप से शिवगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत ओसाह भी शामिल है।
आपको बता दें कि, जिला पंचायत राज्य अधिकारी सौम्यशील सिंह ने बताया कि, मुख्यमंत्री पंचायत योजना के तहत वर्ष 2023 और 24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया गया था, जिसमें समस्त विकास खण्डों से 225 ग्राम पंचायतों द्वारा आवेदन किया गया था, जिसमें न्यूनतम 45% अंक पाने वाली 41 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया था। इसके बाद सर्वाधिक अंक पाने वाली पांच ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है, जिसमें विकासखंड लालगंज की मुस्तफाबाद बेलहनी, हीरो की लोदीपुर, बछरावां की नीमटीकर, शिवगढ़ की ओसाह एवं हरचंदपुर की चयनित ग्राम पंचायत लालूपुर खास शामिल है।
उन्होंने बताया कि, इन पांच ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, चयनित होने पर इन्हें सीएम पंचायत पुरस्कार मिलेगा।
आपको यह भी बता दें कि, विकास की रेस में ओसाह ग्राम पंचायत अब नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के बाद अब यहां का पंचायत भवन चर्चा में है। आधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत भवन को आनलाइन प्रस्तुतिकरण के लिए चयनित किया गया है।
सीएम पंचायत पुरस्कार योजना के लिए जनपद स्तर पर हुए परीक्षण में चयनित 5 ग्राम पंचायतों में ओसाह के भी शामिल होने पर जब हमारे संवाददाता ने यहां के ग्राम प्रधान मनोज कुमार त्रिवेदी से बात की तो उन्होंने बताया कि, ओसाह ग्राम पंचायत नए क्षितिज की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले उनकी मां सुनीता देवी यहां की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं और वह बीडीसी। अब वह प्रधान है। उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि, वह अपनी ग्राम पंचायत ओसाह में शासन की योजनाओं को धरातल पर उतार कर बेहतर काम करके अपनी ग्राम पंचायत को रोल मॉडल बनाएं।
इसी क्रम में उन्होंने पंचायत सचिव के साथ मिलकर मनरेगा व राज्य वित्त आयोग की धनराशि से पंचायत भवन का निर्माण कराया है। जिसमें प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक व जनसेवा केंद्र के अलग-अलग कक्ष हैं। मीटिंग हाल, गेट, परिसर में इंटरलाकिंग, बाउंड्रीवाल भी है। महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग प्रसाधन के साथ ही सोलर लाइट व बिजली के कनेक्शन भी हैं। सीसी कैमरे से निगरानी के साथ ही प्रत्येक कक्ष में पंखों की भी व्यस्था की गई है। पंचायत भवन का आकर्षण रात में सोलर लाइट की दूधिया और रंग बिरंगी रोशनी में और बढ़ जाता है।






0 टिप्पणियाँ