कमरे में लटकता मिला युवक का शव, घर में पसरा मातम।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: शनिवार को कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव  कुंडे से लटका पाया गया। युवक के शव को कमरे के अंदर लटका देख घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। युवक की मौत किस वजह से हुई है अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। 
     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे उमराव सिंह मजरे कंधरपुर निवासी सुखनंदन का 21 वर्षीय पुत्र अभय बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। शनिवार को सुबह के समय छात्र का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटका हुआ था। सुबह होने पर जब परिजन अभय को जगाने के लिए गए तो देखा उसका शव कुंडे से लटका हुआ था। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
      जोर जोर से रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। आनन फानन ग्रामीणों ने घटना की सूचना डलमऊ पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
    उधर युवक  की मौत के बाद उसकी मां संपता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ