रायबरेली से गौरीगंज जाते समय गुरुकृपा जलपान गृह पर रुक कर पकवान बना रहे कारीगरों और ग्राहकों को BJP के जिला सह प्रवक्ता ने पहनाए मास्क।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा के सुल्तानपुर जिला सह प्रवक्ता अशोक सिंह ने गौरीगंज विधानसभा के गुरुकृपा जलपान ग्रह (जो राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में स्थित है) पर रुक कर देखा कि, बिना मास्क लगाए दुकानदार पकवान बना रहे हैं और ग्राहक भी बिना मास्क लगाए जलपान ग्रह पर बैठे हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने सरकार द्वारा लागू की गई गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए जलपान ग्रह पर पकवान बना रहे कारीगरों और दुकान पर बैठे ग्राहकों को अपने हाथों से मास्क पहनाया तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी।
   आपको बता दें कि, रायबरेली से अपने गृह जनपद सुल्तानपुर जाते समय भाजपा के सुल्तानपुर जिला सह प्रवक्ता अशोक सिंह ने गौरीगंज विधानसभा के काजी पट्टी में राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल में स्थित गुरुकृपा जलपान ग्रह पर देखा कि, ग्राहक बैठे हैं और दुकानदार बिना मास्क लगाए पकवान बना रहे हैं। सुल्तानपुर के जिला सह प्रवक्ता अशोक सिंह अपनी गाड़ी से उतरे और ग्राहकों सहित दुकानदार को समझाते हुए कोरोनावायरस को लेकर सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस को अपनाते हुए अपने आप को सुरक्षित रखने का आग्रह किया और सभी को मास्क देते हुए उन्हें अपने हाथों से पहनाया।
    विदित हो कि, हमारे संवाददाता के साथ हुई टेलीफोनिक वार्ता के दौरान सुल्तानपुर भाजपा के सह प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि, उन्होंने कोविड-19 के चलते मार्च में सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन के समय से ही अब तक होममेड और रेडीमेड हजारों की संख्या में लोगों को मास्क वितरित कर चुके हैं, तथा जरूरतमंदों को राशन भी वे स्वयं और उनकी भाजपा की टीम द्वारा वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि, करीब एक हजार से अधिक गरीब परिवारों को वे और उनकी टीम के द्वारा जरूरतमंदों को राशन भी उपलब्ध कराया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ