बारिश में ग्रामीणों को पानी के कीचड़ से गुजरना पड़ है।। Raebareli news ।।

मनोज कुमार वर्मा
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते ग्राम सभा ओथी में गंदगी का अंबार व्याप्त हैं। तो वहीं ग्रामीणों को पानी के कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता हैं। जिससे ग्रामीणों में विकासखंड में बैठे अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त होता जा रहा हैं। यदि जल्द ही विकास खंड में बैठे उच्चा अधिकारी को द्वारा ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, तो ग्रामीण जिला अधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
     आपको बता दें कि, गांव ओथी में बजबजाती नालियां व कच्चे संपर्क मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गए हैं और गांव को देखकर ऐसा लगता है कि, केंद्र सरकार की योजनाएं इस गांव में दम तोड़ती नजर आ रही हैं। जबकि गांव में विकास का दावा करने वाली सरकारें भी दावा तो करती हैं, किंतु वो दावे कागजों तक ही सीमित होकर रह गए हैं। इस गांव में सरकार के दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।
      बारिश शुरू होते ही बजबजाती नालियां व गड्ढा युक्त सड़कों से जहां संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है, तो वहीं सरकार द्वारा किए जा रहे विकास के दावों की पोल भी खुलती नजर आ रही है। ग्रामीण  रामसुमेर, बाबूलाल, रामकुमार मौर्य, रामराज, रंजीत कुमार, हनोमान, विरेन्द्र कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि, ग्राम प्रधान व पंचायत मंत्री की मिलीभगत के चलते गांव में विकास कार्य बाधित है, और विकास के नाम पर धन का बंदरबांट ग्राम प्रधान व पंचायत मंत्री द्वारा किया गया है। जिसकी शिकायत जल्द ही हम सभी ग्रामीण जिलाधिकारी से करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ