आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: कोतवाली गदागंज क्षेत्र के एक गांव में आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आई एक 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
    आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के पुरे उदऊ मजरे गोविंदपुर गांव निवासी रामखेलावन की पत्नी बिठूला खेत की ओर जा रही थी। तभी आकाशीय बिजली के गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई, और मौके पर ही बिठूला की मौत हो गई। 
     मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ