मॉडल पेपर-आगामी वर्षों में हाईस्कूल एवं इंटर के प्रश्न पत्रों में यह पूछा जाना चाहिए ।

                  अर्धवार्षिक/वार्षिक परीक्षा
                       (विषय हिंदी/गणित
                 पूर्णांक 100     समय 2 घण्टे
सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए । सभी के अंक समान हैं ।
1- कोरोना महामारी के बारे में क्या जानते हैं ? विस्तार से लीखिए ।
2- कोरोना बीमारी के जनकदेश (पितृ-धाम) का नाम बताएं और यह कैसे विश्व-भ्रमण पर निकला और कितने देशों में अपना हनक बनाने में सफल रहा ?
3-कोरोना काल के मुख्य-अतिथि अमेरिकी राष्ट्रपति किस तारीख को इंडिया आए और कहां वे भ्रमण करते रहे ? उनके सम्मान में क्या बोला जा रहा था ?
4-अमेरिकी राष्ट्रपति को किस दवा की जरूरत थी कि वे मित्रदेशों को भी धमकाने लगे ?
5-आपके जिले/शहर में कितने क्वारन्टीन इलाके चिह्नित किए गए तथा कितने संक्रमित/नान संक्रमित डिक्लेयर हुए ?
6- लॉकडाउन लागू करते वक्त राष्ट्राध्यक्ष कितनी बार संबोधन के लिए आए और किस किस रंग का सदरी पहने थे ? कितनी बार हाथ जोड़े ?
7-राष्ट्र के नाम संबोधनों का आप पर क्या असर पड़ा ? आप कितनी देर घण्टा-घड़ियाल बजाते रहे ? क्या आपकी थालियां टूट तो नहीं गईं ?
8-कोरोना त्रासदी के वक्त दीवाली मनाने पर आप क्या फील (महसूस) कर रहे थे ? इसमें आप कितने उत्साहित थे ?
9-कोरोना काल में जमाती/बराती/घराती/करामाती आदि पर प्रत्येक के लिए 50-50 शब्दों पर मौलिक टिप्पणी करिए ?
10-कोरोना रिपोर्टिंग करने वाले 5 चैनलों के 10 एंकरों का नाम लीखिए और बताइए कि इनको आप श्वेतपक्ष में रखेंगे या पीतपक्ष  में? श्वेत और पीत पक्ष की व्याख्या के लिए आप गूगल सर्च कर सकते हैं या फोन फ्रेंड का इस्तेमाल कर सकते हैं ।
नोट-1-यह प्रश्नपत्र इसलिए बना कि विद्यार्थी साल भर जो पढ़ते हैं, प्रश्न उसी में से पूछा जाता हैं।
2-प्रश्नपत्र इंडिया के टॉप लेविल के बुद्धिजीवियों की सलाह-सुझाव पर बनाया गया है । अभी यह नमूना है । आगे गणित-सामाजिक विषय आदि के भी  इस तरीके के मॉडल पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे।
3- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अलग से प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे । प्रश्नों के लिए सुझाव आमंत्रित है ।
4- कौन बनेगा करोड़पति के लिए यदि अमिताभ बच्चन प्रश्न जानना चाहते हों और अपने कम्प्यूटरजी में प्रश्न लोड 
कराना चाहते हों तो अपना ई-मेल एड्रेस दें । उनकी सेवा इस आशय से की जाएंगी कि प्रायोजक कम्पनियों से मिलने वाली राशि आपदा फंड में दे देंगे ।
5-प्रश्नपत्र के उत्तर का नकल तो कर सकते हैं लेकिन प्रश्नपत्र का नकल ©कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाएगा ।
                    सलिल पांडेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ