रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे अहलादी मजरे मऊ में बच्चों के विवाद में आज बड़े कूद पड़े, और जमकर लाठियां चली। जिससे दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
आपको बता दें कि, घटना की शुरुआत बीते बुधवार की शाम हुई, जबकि गांव निवासी डब्लू के परिवार का एक विक्षिप्त व्यक्ति से दूसरे पक्ष के लोगों से चिढ़ाने को लेकर मारपीट हो गई थी। किंतु मामला शांत हो गया था। लोग अपने अपने घरों को चले गए थे।
इसके बाद आज सुबह लगभग 6:30 बजे दोनों पक्षों में गांव के बाहर नित्य क्रिया को जाते समय फिर कहासुनी हो गई, और जमकर लाठियां चलने लगी। पुलिस को दी गई तहरीर में डब्लू ने आरोप लगाया है कि, सुबह वह और उनके परिवार के लोग गांव से बाहर नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के विजय पुत्र भगौती, संजय पुत्र भगौती, अनिल कुमार पुत्र राम प्रसाद, भगौती पुत्र नन्हू ने दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जिसके चलते डब्लू, सुनीता, गुड्डू और अंकुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सही मौके पर डायल 112 पुलिस न पहुंच जाती, तो प्रतिपक्षीगण बड़ा हादसा कर सकते थे।
उधर दूसरी ओर से विनय पुत्र भगौती ने डब्लू, अंकुर, सुनीता और गुड्डू के विरुद्ध उन लोगों को घेर कर मारने पीटने का आरोप लगाया है, और यह बताया है कि, विनय, अनिल, संजय और भगौती को चोटें आई हैं।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक-दूसरे के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद मामले की विवेचना की जाएगी, और दोषियों के विरुद्ध सुसंगत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ