पुलिस दम्पति ने तंगहाल परिवारों को दिया राशन

प्रवासी मजदूरों को भी पहुँचायी मदद , पलायन न करने की अपील करी
रजनीकांत अवस्थी
लखनऊ: कोरोना वायरस के कारण फैली महामारी में जरूरतमंद लोगों को राशन, भोजन और हर सम्भव मदद पहुँचाने के लिये बाल चौपाल आनंद भोग मुहिम के संयोजक पुलिस दम्पति सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय मिश्रा ने आज भोलाखेड़ा, ओशो नगर में रहने वाले चार जरूरतमंद परिवारों  को  राशन किट में 15  दिन का कच्चा राशन, सब्जी, फल, मसाले, चीनी, तेल और बिस्किट आदि घरेलू उपयोगी सामग्री दिया। लॉक डाउन के चलते काम धंधा बंद हो जाने से इन परिवारों की रोजीरोटी छिन गई, तंगहाली में ये परिवार भुखमरी की कगार पर आ गये। मदद की गुहार पर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने पत्नी सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय मिश्रा के साथ आज इन जरूरतमंद परिवारों को मदद पहुँचाने के बाद भोलाखेड़ा की कच्ची बस्ती में रहने वाले 25 प्रवासी मजदूरो  को भी  राशन दिया और आगे भी उनकी मदद करते रहने का भरोसा दिलाया। 
      आपको बता दें कि, पीएसी मुख्यालय में कार्यरत सबइंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और पुलिस टेलीकॉम मुख्यालय में तैनात उनकी पत्नी सब इंस्पेक्टर रीना पाण्डेय मिश्रा द्वारा निजी व्यय और जन सहयोग से लॉक डाउन के कारण तंगहाल परिवारों, असहाय, बेसहारा, दिव्यांगों, बुजुर्गों  और प्रवासी श्रमिकों की भरपूर मदद की जा रही है। जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को राशन, भोजन, सब्जी, मास्क, सेनेटाइजर और दवाई आदि सामन पहुँचाया जा रहा है। 
      छोटे बच्चों के लिये दूध की व्यवस्था करने के साथ ही साथ घुमन्तु पशुओं के भोजन पानी की भी व्यवस्था की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ