रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: एक गांव में बिजली लाइन खराब करके फिर उसे ठीक करने के नाम पर पूरे गांव से धन उगाही करने वाले दबंगों ने पैसा ना देने पर एक किसान पर लाठी और कुल्हाड़ियों से प्राणघातक हमला बोल दिया, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।
आपको बता दें कि, मामला बछरावां थाना क्षेत्र के गांव भक्तिन खेड़ा मजरे पश्चिम गांव का है। घटना विगत 17 मई समय लगभग रात 8:00 बजे की है। भुक्तभोगी राम हरक पुत्र भगवानदीन कोरी ने पुलिस को बताया था कि, उनके गांव में नीरज और धीरज पुत्र गण गणेश बोरिंग मैकेनिक और बिजली मैकेनिक का काम करते हैं। राम हरक ने यह भी बताया है कि, उनके गांव में लगभग 60 घर हैं, सभी लोगों ने कनेक्शन ले रखा है।
प्रतिपक्षी धीरज व नीरज शातिर किस्म के व्यक्ति हैं। अक्सर गांव की विद्युत लाइन खराब करके गांव वालों से उसे बनवाने के नाम पर दश-दश बीस-बीस रुपए प्रति उपभोक्ता वसूलते हैं। महीने में कम से कम यह कारनामा चार या पांच बार किया जाता है। भुक्तभोगी ने आरोप लगाया है कि, घटना से 1 दिन पहले लाइट खराब होने पर धीरज और नीरज अपने साथ रामचन्द्र व फूलचंद्र को लेकर उसके पास आए और कहने लगे कि, 50 रुपये दीजिए लाइट बनवानी है। इस पर जब भुक्तभोगी राम हरक ने कहा कि, भैया अभी 5 दिन पहले ही तुम्हें लाइट जुड़वाने का पैसा दिया था, रोज-रोज लाइट खराब नहीं होती है। जिस पर नीरज और धीरज तथा उसके साथी रामचन्द्र और फूलचंद बिगड़ गए, और कहा कि, पैसा लिए बगैर नहीं जाएगें।
राम हरक के इनकार कर देने पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से लैस चारों दबंगों ने राम हरक के ऊपर प्राणघातक हमला बोल दिया। जिससे राम हरक का सर फट गया। शरीर पर तथा पैर पर कुल्हाड़ियों से किए गए वार से गंभीर चोटे आई है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि, उसकी चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े अन्यथा विपक्षी गण उसकी जान भी ले लेते। बाद में आसपास के लोग और परिजन उसे लाद फांद कर थाना बछंरावा ले गए। जहां पुलिस ने महज धारा 323, 504, 506 के तहत चारों अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी तो दर्ज कर ली। लेकिन कायदे से न तो मेडिकल कराया और ना ही अभियुक्तों की अब तक गिरफ्तारी की जा सकी है।
ताज्जुब की बात यह है कि, पुलिस ने प्राणघातक हमले की रिपोर्ट महेश 323, 504 और 506 जैसी मामूली धाराओं में दर्ज किया है। तो वहीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोई गंभीर प्रयास नहीं किए हैं। जिससे हमलावरों के हौसले बुलंद हैं, और वह प्रायः पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। पीड़ित जोकि चलने फिरने में असमर्थ है। चार लोग उसे उठाकर नित्य क्रिया कराते हैं। अपना दुखड़ा रोते हुए पीड़ित ने बताया कि, अगर हमलावरों पर सख्त कार्यवाही न करवाई गई, तो उसकी जान को खतरा है।
पीड़ित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिले के न्याय प्रिय व कर्मठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई से मदद की गुहार लगाई है, और कहा है कि, पुलिस द्वारा दर्ज की गई मामूली धाराओं में f.i.r. में संगीन धाराएं बढ़ाकर अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।

0 टिप्पणियाँ