बुधवार की रात हुए हमले में कांग्रेसी नेता गंभीर रूप से जख्मी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रिन्सू वैश्य पर अज्ञात तत्वों द्वारा बीती रात उस समय हमला करके घायल कर दिया गया। जब वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने कांग्रेसी नेता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
     आपको बता दें कि, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैश्य द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि, बीती बुधवार की रात बाइक से वह दानेश्वर मंदिर होते हुए वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक उनके बाइक पर अज्ञात लोगों ने ईट पत्थर चलाएं, जिसमें एक पत्थर उनके सिर में लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
     कांग्रेसी नेता का यह भी कहना है कि, हमलावर ने घटना रात के अंधेरे में की थी। इसलिए वह उन्हें पहचान नहीं सके। कोतवाली पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, तथा घायल कांग्रेसी नेता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
     मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, प्रथम सूचना दर्ज कर ली गई है घटना की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
     उधर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रिन्सू वैस्य के साथ घटी घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेसियों में रोष देखने को मिल रहा है। कांग्रेसी नेता इरशाद आलम, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मनोज कसेरा सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह से मांग की है कि, कांग्रेसी नेता के साथ हुई घटना का शीघ्र खुलासा कर ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए इन्हें जेल भेजा जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ