राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश सचिव सहित कांग्रेसियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम में उन्हें  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
      आपको बता दें कि, अपने आवास पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने कहा कि, राजीव जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। जिन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने के लिए टेक्नोलॉजी के सर्वोत्तम प्रयोग पर बल दिया था। भारत में औद्योगिक क्रांति, दूरसंचार क्रांति, इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का जो जाल बिछा है, आज भारत कंप्यूटरीकृत व्यवस्था में अग्रिम देशों की पंक्ति में आकर खड़ा हुआ है। इस सबके पीछे राजीव गांधी की ही सोच थी।
      आज भारत तेजी से जो विकास की गति में आगे आ रहा है, यह वास्तव में राजीव जी की ही देन है। प्रदेश सचिव श्री पासी ने कहा कि, आज के इस मौके पर हम संकल्प लेते हैं कि, राजीव जी के अधूरे सपने को पूरा करके भारत को एक महान शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे। इसके अलावा एआईसीसी के सदस्य व पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी ने भी राजीव जी के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, और कहा कि, राजीव जी के सपनों का भारत बनाना कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी है।
     इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, इरशाद आलम, प्रिन्सू बैश्य आदि ने भी अपने अपने प्रतिष्ठानों पर राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ