एनएसपीएस में "क्रिसमस डे" की पूर्व संध्या पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में "क्रिसमस डे" की पूर्व संध्या पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास से मनाया गया। 

विद्यालय परिसर को विभिन्न झांकियों जैसे प्रभु ईसा मसीह जन्म, क्रिसमस ट्री आदि  बनाकर सजाया गया था, साथ ही बच्चों द्वारा नृत्य आदि कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात सभी बच्चों में टॉफी व उपहार वितरित किए।

      आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बच्चों को "क्रिसमस डे" के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, यह पर्व दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह हम सभी को प्रेम और सद्भाव के साथ रहना व जरूरतमंद लोगो की मदद करना सिखाता है।

      प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि, प्रभु यीशू ने जीवन पर्यंत मानवता की शिक्षा दी और मानवता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। अंत में उन्होंने सभी को "क्रिसमस डे "की शुभकामनाएं दी।

     इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव तथा भूपेन्द्र, स्वप्निल, प्रेम शंकर, आलोक, बीरेंद्र, सुलेमान, आकाश, अमित व अनामिका, एकता, दिव्यांशी, रीना, श्रद्धा आदि शिक्षक -शिक्षकाएं, छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ