समाजसेवी छोटे लाल जायसवाल का निधन, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष और समाचार पत्र वितरक रिंकू जायसवाल के पिता छोटे लाल जायसवाल 70 का आज तड़के देहावसान हो गया। उनके निधन पर बड़ी तादाद में लोग उनके आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

     आपको बता दें कि, रिंकू जायसवाल के पिता छोटेलाल की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, सोमवार को तड़के लगभग 4:00 बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी महराजगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सुनते ही सुबह भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामशंकर वर्मा, लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, चेयरमैन सरला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सदस्य प्रभात साहू के अलावा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी, व्यापारी नेता अशोक रस्तोगी, ओमप्रकाश फौजी, महादेव वैस्य, कुन्नू त्रिपाठी, रवितोश त्रिपाठी, मोहम्मद शब्बीर कुरेशी, अरुण प्रकाश वर्मा, सभासद हीरालाल पासी, अंकुर वैश्य, कांग्रेसी नेता लाला मनिहार उर्फ जैनुलाब्दीन, श्यामलाल वैश्य, राजा श्रीवास्तव सहित बड़ी तादाद में लोगों ने श्री जायसवाल के आवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को शोक श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसी क्रम में रंधावा मार्ग समेत कस्बे के अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी बंद रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ