15 जनवरी तक चलेगा विशेष प्रवर्तन अभियान।
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आबकारी आयुक्त के निर्देशों के क्रम में 15 जनवरी 2021 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध मद्य निष्कर्षण/अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री के अड्डों को समाप्त करने हेतु समस्त तहसीलवार 6 टीमो का गठन किया गया है।
आपको बता दें कि, आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य किया जाना है। जिसमें समस्त तहसीलों के उपजिलाधिकारी, पुलिस उपधीक्षक एवं आबकारी निरीक्षक नियुक्त किये गये है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि, आबकारी अधिकारी अभियान में सहयोग करते हुए प्रभारी तरीके से प्रवर्तन का कार्य करायेंगे।

0 टिप्पणियाँ