रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के गढ़ी मजरे देहली गांव के रहने वाले युवा समाजसेवी कृपाशंकर रावत ने अपने पिता स्वर्गीय राम मनोहर की स्मृति में विगत वर्षों की भांति 30 दिसंबर 2019 दिन सोमवार को 50 गरीब, बेसहारा एवं वृद्धों को कम्बल वितरित करके मानवता की सच्ची मिसाल पेश कर दी है।
आपको बता दें कि, युवा समाजसेवी कृपा शंकर रावत के पिता शिक्षक थे। जिनका सेवाकाल के दौरान ही निधन हो गया था। स्वर्गीय राममनोहर सरल एवं उदार व्यक्तित्व के धनी होने के साथ सच्चे समाज सेवक भी थे। जिनके पग चिन्हों पर चलते हुए उनके पुत्र कृपाशंकर रावत अपने पिता की स्मृति में पिछले कई वर्षों से गरीब, बेसहारा, वृद्धों एवं जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही कम्बल वितरित करके सच्ची समाज सेवा करते चले आ रहे हैं।
क्षकृपाशंकर रावत का कहना है कि, गरीब, बेसहारा वृद्धों एवं जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची समाज सेवा है। गरीब असहाय, वृद्धों एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए समाज में रह रहे सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोगों को आगे आना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व प्रधान बाबा देई, रामनरेश रावत, लेखई नेता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ